पार्किंग को लेकर आसनसोल नगर निगम में हुई जरूरी बैठक:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम इलाके में आज पार्किंग को लेकर एक जरूरी बैठक हुई। डेप्युटी मेयर वसीम उल हक़ की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इस बारे में जानकारी देते हुए वसीम उल हक़ ने बताया कि चुनाव से पहले पार्किंग के लिए टेंडर बुलाए गए थे। तीन लोगों ने टेंडर का पैसा जमा कर टेंडर ले लिया लेकिन अन्य तीन लोगों ने पैसा जमा नहीं किया तो वह रद्द हो गया। इसके अलावा कुछ और नए पार्किंग बनाए गए हैं जिनके लिए लोगों को जानकारी दी जाएगी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इलाके में कुछ पर्सनल पार्किंग भी चलाए जा रहे हैं आसनसोल नगर निगम किसी को बेरोजगार नहीं करना चाहता लेकिन पर्सनल पार्किंग चलने वाले लोगों को भी आसनसोल नगर निगम से लाइसेंस लेना होगा












