कुल्टी के पूर्व युवा टीएमसी ब्लॉक अध्यक्ष ने किया सनसनीखेज फेसबुक पोस्ट, बराकर में टीएमसी पार्टी ऑफिस के पास सट्टा चलने की कही बात:
1 min read
कुल्टी :कुल्टी ब्लॉक युवा टीएमसी के पूर्व अध्यक्ष शुभाशीष मुखर्जी ने कल अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट किया था। जिसमे उन्होंने लिखा था कि बराकर में टीएमसी पार्टी कार्यालय से सटकर सट्टा का कारोबार चल रहा है। उन्होंने कहा कि वहां पर धड़ल्ले से सट्टा खिलवाया जाता है जिसकी वजह से गरीब लोग बरबाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनको जो जानकारी मिली है उससे उनको पता चला है कि टीएमसी नेताओं द्वारा कई बार पुलिस प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई गई है लेकिन बड़े आश्चर्य की बात है कि इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई और यह काला कारोबार अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि उसी क्षेत्र में कुल्टी के भाजपा विधायक का भी घर है इसके बाद भी कुल्टी के विधायक भी खामोश हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ सट्टा ही नही कुल्टी में कोयला बालू मवेशी आदि की भी तस्करी हो रही है और इसमें प्रभावशाली लोग शामिल हैं । उन्होंने कुल्टी ब्लॉक के वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष को इस मामले में आवाज बुलंद करने को कहा। वहीं बीजेपी के युवा नेता केशव पोद्दार ने कहा कि यही टीएमसी की संस्कृति है। उन्होंने आरोप लगाया कि कहा जा सकता है कि टीएमसी पार्टी कार्यालय में ही सट्टा चल रहा है। केशव पोद्दार ने कहा कि भले ही कुल्टी के भाजपा विधायक का घर बराकर में हो लेकिन भाजपा नेता और कार्यकर्ता हमेशा लोगों की भलाई के बारे सोचते हैं । उन्होंने कहा कि विधायक हमेशा लोगों की भलाई के बारे में सोचते हैं और टीएमसी के नेता सिर्फ अवैध वसूली के बारे में सोचते हैं। चाहे वह कोयला बालू मवेशी तस्करी हो या फिर अब सट्टा हर एक चीज में टीएमसी नेताओं की संलिप्तता रहती है। उन्होंने कहा कि वहा से बराकर फांड़ी बिल्कुल पास ही में है ऐसे में पुलिस अधिकारियों को भी इस बात का जवाब देना होगा उन्होंने कहा कि कुल्टी में टीएमसी की जो हार हो रही है उसकी वजह यह है कि यहां पर टीएमसी का कोई संगठन नहीं है यहां के नेता सिर्फ वसूली में लगे रहते हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी हमेशा लोगों के साथ बनी रहती है। वहीं इस बारे में कुल्टी ब्लॉक के तृणमूल युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विमान दत्त ने बताया की अगर पूर्व ब्लाक सभापति ने ऐसा बयान फेसबुक पर दिया है तो जरूर इसमें कुछ सच्चाई होगी उन्होंने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया कि इस मामले की जांच करें और अगर कोई दोषी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें उन्होंने कहा कि टीएमसी यह सब काम नहीं करती यह सब काम भारतीय जनता पार्टी का है












