shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

21 22 और 23 जून को रविंद्र भवन में होगा नॉर्थ प्वाइंट स्कूल बांग्ला गानेर मेला का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल के आश्रम मोड़ स्थित एक निजी होटल में आज आसनसोल आर्टिस्ट वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां संगठन के पैटर्न सचिन राय विश्वजीत मुखर्जी संदीप घोष मलय सरकार पत्रकारों से रूबरू हुए उन्होंने कहा कि आगामी 21 , 22 तथा 23 जून को रविंद्र भवन में नॉर्थ प्वाइंट स्कूल बांग्ला गानेर मेला का आयोजन किया जाएगा जिसमें आसनसोल तथा आसपास के क्षेत्र के कलाकारों के अलावा कोलकाता दुर्गापुर से भी कलाकार शिरकत करेंगे उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों में तकरीबन 200 संगीतकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे उन्होंने कहा कि इनमें से तकरीबन 95% कलाकार आसनसोल तथा आसपास के क्षेत्र के होंगे सिर्फ 5% कलाकार ही अन्य जगहों से आएंगे उन्होंने कहा कि इस संगठन का उद्देश्य ही रहा है कि वह आसनसोल और आसपास के क्षेत्र के उन कलाकारों को एक मंच प्रदान करें जिनको अभी तक इस तरह का मंच नहीं मिलता था उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान हमने देखा कि जो कलाकार हैं उनकी आर्थिक अवस्था इतनी खराब हो गई थी कि उनको अपना घर चलना भी मुश्किल हो रहा था कुछ कलाकारों की हालत तो इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि उनको अपने साज भी बेचने पड़े थे तभी यह सोचा गया कि एक ऐसा संगठन बनाया जाए जिससे कि स्थानीय कलाकारों को राहत मिल सके इसी सोच को ध्यान में रखते हुए आसनसोल आर्टिस्ट वेलफेयर सोसाइटी का गठन किया गया उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से इस तरह का कार्यक्रम किया जा रहा है यह इस कार्यक्रम का तीसरा साल है इस कार्यक्रम के दौरान बंगाल के मशहूर कवि श्रीजात भी आएंगे उन्होंने कहा कि इस आयोजन के जरिए वह आसनसोल के कलाकारों को एक ऐसा मंच प्रदान करना चाहते हैं जिससे कि वह अपनी कला का प्रदर्शन न सिर्फ आसनसोल और आसपास के क्षेत्र में कर सके बल्कि पूरे देश में उनका नाम हो उन्होंने कहा कि जब इसके ऑडिशन के लिए गाने मंगवाए जा रहे थे तो 500 से ज्यादा लोगों ने अपने गाने भेजे थे उन्होंने कहा कि गुरुग्राम से भी एक कलाकार ने अपना गाना भेजा था लेकिन कुछ व्यक्तिगत कारण से वह नहीं आ सकेंगे लेकिन इसी से पता चलता है कि नॉर्थ प्वाइंट स्कूल बांग्ला गानेर मेला को कितना पसंद किया जा रहा है उन्होंने कहा कि तीन दिन यह कार्यक्रम होगा दोपहर 3:00 बजे से यह शुरू होगा उन्होंने शिल्पांचल के सभी लोगों से यहां आने और बेहतरीन बांग्ला संगीत का आनंद उठाने की अपील की उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क है उनका उद्देश्य बांग्ला संस्कृति और गीत संगीत को बढ़ावा देना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page