आसनसोल दक्षिण थाने के पुलिस पोस्ट अंतर्गत कुमारपुर क्षेत्र में एक परित्यक्त चानक से मिली युवक की लाश:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दक्षिण थाने के पुलिस पोस्ट अंतर्गत कुमारपुर के तीला बांध इलाके में ईसीएल के एक परित्यक्त चानक से एक शव बरामद किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया मरने वाले की पहचान नहीं हो पाई एक अनुमान के मुताबिक उसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है घटना के बारे में पता चला है कि सोमवार दोपहर इस क्षेत्र में एक नहर में एक लाश को देखा गया तुरंत स्थानीय लोगों ने आसनसोल दक्षिण थाने के पुलिस पोस्ट को खबर दी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए सीतारामपुर में ईसीएल माइंस रेस्क्यू स्टेशन की रेस्क्यू टीम और दमकल विभाग को बुलाया गया उनके प्रयासों से आखिरकार दोपहर में लाश को बाहर निकाला जा सका और पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा एक अनुमान के मुताबिक युवक की मौत 10 12 दिन पहले हुई थी और पानी में रहने के कारण लाश सड़ गई थी












