विशिष्ट उद्योगपति और फोसबेकी के सेक्रेटरी जनरल सचिन राय ने कवि दत्ता की एडीडीए चेयरमैन के पद पर नियुक्ति को इस क्षेत्र के विकास के लिए बताया सकारात्मक पहल:
1 min read
आसनसोल :हाल ही में राज्य सरकार द्वारा आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन के पद पर दुर्गापुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी कवि दत्ता को नियुक्त किया गया है उनकी इस नियुक्ति से आसनसोल तथा दुर्गापुर दोनों शहरों के व्यापारी वर्ग में खुशी देखी जा रही है उनका कहना है कि क्योंकि कवि दत्ता खुद भी एक व्यापारी है इसलिए उनको व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं की समझ ज्यादा होगी तथा उनके समाधान के लिए क्या करना चाहिए उसका भी उनको ज्यादा अनुभव होगा इस बारे में हमने दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी सेक्रेटरी जनरल सचिन राय से बात की उन्होंने भी इस नियुक्ति का स्वागत किया और आशा जताई के आने वाले समय में आसनसोल तथा दुर्गापुर दोनों शहरों में उद्योग को बढ़ावा मिलेगा उन्होंने कहा कि किसी भी शहर में उद्योग को बढ़ावा तब मिलता है जब बुनियादी ढांचा मजबूत होता है उन्होंने कहा कि आसनसोल में जीटी रोड और एसबी गोराई रोड के अलावा तीसरा और कोई रोड नहीं है जिस वजह से शहर की गति दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है उन्होंने कहा कि आसनसोल जिला अस्पताल और होम्योपैथिक कॉलेज के पास एक 60 फुट रोड बनाने को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा था लेकिन 15 सालों से इस पर सिर्फ विचार ही किया जा रहा है इसको अभी तक कार्यान्वित नहीं किया गया है उन्होंने कहा कि अगर वह रास्ता बन जाता है तो आसनसोल शहर के अंदर यातायात और कहीं ज्यादा सुगम होगा वहीं उन्होंने कहा आसनसोल औद्योगिक क्षेत्र में कई इंडस्ट्रियल पार्क है लेकिन यहां पर उद्योग लगाने के लिए जो बुनियादी ढांचा होना चाहिए वह पर्याप्त नहीं है जिस वजह से यहां पर उस तेजी से विकास नहीं हो रहा है जिसकी उम्मीद थी उन्होंने कहा कि आने वाले 25 सालों के लिए आसनसोल दुर्गापुर दोनों शहरों में स्थाई औद्योगिक विकास के लिए बुनियादी ढांचे को बनाने की आवश्यकता है सचिन राय ने कहा कि अतीत में कई बार इस बारे में प्रशासन से गुहार लगाई गई थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ अब उनको उम्मीद है की कवि दत्ता के आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन बन जाने से सकारात्मक नतीजे आएंगे












