आसनसोल मरिनर्स की तरफ से राहगीरों को पिलाया गया ठंडा शरबत:
1 min read
आसनसोल :इस साल आसनसोल में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। जरूरी काम से घर से बाहर निकलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे ही लोगों को थोड़ी राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आसनसोल मरिनर्स की तरफ से शहर के गिरजा मोड इलाके में राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया। तकरीबन 2000 से ज्यादा लोगों को यह सेवा प्रदान की गई इस मौके पर आसनसोल मरिनर्स के तमाम सदस्य उपस्थित थे जिन्होंने इस कार्य में सहयोग किया












