रानीगंज डकैती मामले में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार:
1 min read
आसनसोल :रानीगंज में सेंको गोल्ड शोरूम में डकैती मामले में पुलिस की सक्रियता से अब तक चार आरोपियों के गिरफ्तारी संभव हो चुकी है घटना के दिन ही सूरज कुमार सिंह को झारखंड के गिरिडीह से गिरफ्तार किया गया था उसके बाद सोनू सिंह शशिकांत माली और अब बिहार के मुबारकपुर से चौथे आरोपी नागेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया आपको बता दें कि नागेंद्र यादव बिहार के छपरा जिले का रहने वाला है और मुबारकपुर में वह अपनी बुआ के घर पर छिपा हुआ था। उसे आज आसनसोल अदालत में पेश किया गया इस तरह से रानीगंज डकैती मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो चुकी है पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगी हुई है गिरफ्तार नागेंद्र यादव से भारी मात्रा में गहने बरामद किए गए












