एडीडीए के नवनियुक्त चेयरमैन कवि दत्ता को आती है बाधाओ को दूर कर किसी भी कार्य को पूरा करने की कला – शंकर चटर्जी (ऋजु):
1 min read
आसनसोल :हाल ही में राज्य सरकार द्वारा आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन के पद पर दुर्गापुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी कवि दत्ता को नियुक्ति दी गई है। इसे लेकर आसनसोल तथा दुर्गापुर दोनों शहरों के व्यवसाईयों और उद्योगपतियों में खुशी देखी जा रही है ममता बनर्जी सरकार के इस फैसले का दोनों ही शहरों के प्रतिष्ठित व्यवसाईयों और उद्योगपतियों ने खुलकर स्वागत किया है इस संदर्भ में हमने शहर के नामी व्यवसायी और रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े शंकर उर्फ ऋजु चटर्जी से बात की । उन्होंने ममता बनर्जी सरकार की इस नियुक्ति की तारीफ की और कहा कि उनको पूरी आशा है कि कवि दत्ता की इस नियुक्ति से आसनसोल और दुर्गापुर दोनों ही शहरों में व्यवसाय और उद्योग में एक नई लहर आएगी उन्होंने कहा कि कवि दत्ता खुद भी एक व्यवसाई है इस वजह से वह व्यवसायियों और उद्योगपतियों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझते हैं अनुभव करते हैं और उनके लंबे व्यापारिक जीवन की वजह से इन समस्याओं का कैसे निराकरण किया जाए इसके बारे में भी उनको बहुत अच्छी समझ है उन्होंने कहा कि कवि दत्ता में जो सबसे बड़ी खासियत है वह यह की किसी कार्य को करने में अगर कोई बाधा उत्पन्न होती भी है तो उन्हें पता है कि किस तरह से उससे पार पाया जाए और कार्य को पूरा किया जाए वह किसी अड़चन या बाधा के आगे हताश नहीं होते उससे कैसे लड़ा जाए और अपने लक्ष्य तक पहुंच जाए इसके बारे में सोचते हैं और रास्ता निकालते हैं उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग को आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण में नेतृत्व पद पर एक ऐसी ही शख्सियत की आवश्यकता है जो तमाम बाधाओ के बावजूद वांछित लक्ष्य तक पहुंचने के तरीके निकाल सके और कार्य को पूरा करें उन्होंने कहा कि उनको आशा है कि इस नियुक्ति से आसनसोल और दुर्गापुर दोनों शहरों में उद्योग और व्यवसाय को एक नई ऊर्जा मिलेगी












