मिहिजाम में दूध व्यापारी नंदलाल यादव की हत्या की गुत्थी सुलझी एक गिरफ्तार:
1 min read
मिहिजाम :झारखंड के मिहिजाम में दूध व्यापारी नंदलाल यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 दिनों के अंदर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार मुख्य आरोपी का नाम दिलीप शर्मा है वह मिहीजाम का ही रहने वाला है जामताड़ा के एसीपी अनिमेष नैथानी ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में इस बात की जानकारी दी उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और इस अपराध में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी पुलिस द्वारा बरामद कर ली गई है उन्होंने बताया कि जामताड़ा के सीडीपीओ के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया था जिसने इस पूरे मामले की जांच की। बताया जा रहा है कि नंदलाल यादव और दिलीप शर्मा अक्सर एक साथ बैठकर नशा किया करते थे दिलीप शर्मा की नंदलाल यादव की बीवी और बेटी पर गंदी नजर थी जिसका नंदलाल यादव ने कई बार विरोध किया था और धमकी भी दी थी। समझा जा रहा है कि इसी रंजिश के कारण दिलीप शर्मा ने नंदलाल यादव का कत्ल कर दिया।












