पानी की समस्या से परेशान कुल्टी में लोगों ने विधायक डॉ अजय पोद्दार के नेतृत्व में किया रोड जाम:
1 min read
कुल्टी के विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार के नेतृत्व में बराकर बस स्टैंड के पास स्थानीय लोगों द्वारा पानी की मांग पर रोड जाम किया गया इस बारे में डॉक्टर अजय पोद्दार ने कहा कि पानी की मांग पर स्थानीय लोगों द्वारा यह रोड जाम किया गया है यह कोई राजनीतिक आंदोलन नहीं है यह स्थानीय लोगों का आंदोलन है जो की पानी की समस्या से परेशान है उन्होंने कहा कि कहीं पर बिल्कुल पानी नहीं आ रहा है तो कहीं पर अगर पानी आ भी रहा है तो उसका प्रेशर इतना कम है कि लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को बढ़त मिली है वहां पर पानी की समस्या हो रही है उदाहरण के लिए उन्होंने 68 नंबर वार्ड का हवाला दिया उन्होंने कहा कि पहले वहां पर पानी के तीन टैंकर आते थे लेकिन अब सिर्फ एक टैंकर आ रहा है वजह सिर्फ यह है कि कुल्टी इलाके में लोकसभा चुनाव में भाजपा को बढ़त मिली है उन्होंने कहा कि आज यह रोड जाम किया जा रहा है इसके बाद भी अगर पानी की समस्या दूर नहीं हुई तो आने वाले समय में बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा












