नगर निगम में आज हुई एमएमआईसी बैठक को लेकर क्या कहा मेयर विधान उपाध्याय ने:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम में आज मेयर विधान उपाध्याय के चेंबर में एक जरूरी बैठक हुई इस बैठक में सभी एमएमआईसी दोनों डिप्टी मेयर अभिजीत घटक तथा वसीम उल हक चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी कमिश्नर राजू मिश्रा तथा नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे यहां पर आसनसोल के विकास को लेकर चर्चा हुई और विभिन्न समस्याओं का कैसे हल निकाला जा सके उस पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज की बैठक में आसनसोल नगर निगम के सभी 106 वार्ड में विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई और किस तरह से लोगों को और बेहतर ढंग से नागरिक सेवाएं प्रदान की जा सके इस पर विचार विमर्श किया गया उन्होंने कहा कि आज के इस बैठक में जो भी फैसले लिए गए अगली बोर्ड मीटिंग के बाद उन सभी फैसलों के बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी दी जाएगी। वही पानी को लेकर हो रही समस्या पर उन्होंने कहा कि आसनसोल बिजली विभाग द्वारा कई इलाकों में काम किया जा रहा है रास्तों के खुदाई की जा रही है इस दौरान कई जगहों पर पानी के पाइपलाइन को नुकसान पहुंच रहा है जिससे वहां पर पानी की समस्या हो रही है उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की है वही आसनसोल जिला अस्पताल के सामने रास्ते की हालत भी काफी खराब हो चुकी है इस पर भी मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि वहां पर भी बिजली विभाग द्वारा कुछ काम करवाया जा रहा है और उस वजह से रास्ते को खोदा गया था। लेकिन उसके मरम्मत के लिए अभी तक बिजली विभाग द्वारा दी जाने वाली जरूरी राशि के बारे में कुछ कहा नहीं गया है मेयर ने कहा कि वह इस संदर्भ में बिजली विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क में है। वही जब उनसे आसनसोल नगर निगम के 65 नंबर वार्ड के पार्षद नदीम अख्तर पर लगे आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और कानून अपने मुताबिक काम करेगा। वहीं कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति में समस्या आ रही है बताया जा रहा है कि क्योंकि वहां पर पिछले लोकसभा चुनाव में टीएमसी को बढ़त नहीं मिलेगी इसलिए वहां पर पानी की आपूर्ति को बंद किया गया है इस पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि यह सरासर बेबुनियाद बात है। उन्होंने कहा कि आसनसोल दक्षिण विधानसभा इलाके में भी टीएमसी को बढ़त नहीं मिली थी लेकिन वहां से तो इस तरह का कोई आरोप नहीं आ रहा है उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं वह सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए ऐसा कह रहे हैं।












