बरसात से पहले आसनसोल नगर निगम के सभी वार्डों में नागरिक सेवाओं को सुचारू रखने को लेकर मेयर की अध्यक्षता में हुई जरूरी बैठक:
1 min read
आसनसोल :आने वाले बरसात के मौसम को देखते हुए आज आसनसोल नगर निगम में मेयर विधान उपाध्याय के चेंबर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई इस बैठक में मेयर विधान उपाध्याय के अलावा चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी दोनों डिप्टी मेयर वसीम उल हक तथा अभिजीत घटक आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर राजू मिश्रा सभी एमएमआईसी और आसनसोल नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे यहां पर बारिश के मौसम के पहले आसनसोल नगर निगम के सभी 106 वार्ड में जरूरी कार्यों को पूरा करने को लेकर बातचीत हुई इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि सभी 106 वार्ड में रास्तों का नए सिरे निर्माण करने पर फैसला हुआ सभी 106 वार्ड में विकास कार्यों के लिए जरूरी राशि आवंटित करने पर फैसला हुआ उन्होंने कहा कि 2009 में जब पहली बार आसनसोल नगर निगम पर टीएमसी का कब्जा हुआ था तब से शहर के विभिन्न इलाकों में मैन होल को और बड़ा करने पर विचार किया जा रहा था जिससे की बरसात के समय पानी बिना किसी असुविधा के निकल सके। आज की बैठक में इसी मुद्दे पर चर्चा हुई और फैसला हुआ कि पीडब्ल्यूडी के साथ समन्वय रखकर बीएनआर से लेकर बाजार इलाके तक जितने भी मैन होल हैं उनको बड़ा किया जाएगा जिससे कि ज्यादा से ज्यादा पानी निकल सके गाड़ुई नदी की साफ सफाई के कार्य को फिर से करने को लेकर भी फैसला हुआ शहर में जितने भी हाइड्रेन हैं बरसात से पहले उन सब की भी साफ सफाई की जाएगी ताकि बारिश में किसी को कोई समस्या ना हो












