कबी दत्ता को एडीडीए का चेयरमैन बनाए जाने पर फिरोज खान एफके ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आधिकारिक तौर पर शुक्रिया अदा किया:
1 min read
आसनसोल :अन्तर्राष्ट्रीय व्यवसायी और एफके ग्रुप के चेयरमैन फिरोज खान एफके ने इस बात पर खुशी जताई कि दुर्गापुर के व्यवसायी कबी दत्ता को आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी का चेयरमैन बनाया गया। ये खुशी की खबर मिलते ही फिरोज खान एफके ने कबि दत्ता को फोन कर मुबारकबाद दी और साथ ही साथ राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ट्वीट किया और साथ ही आधिकारिक पत्र भेज कर शुक्रिया अदा किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री ने एक बहुत अच्छा और शानदार निर्णय लेते हुए कबी दत्ता को आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण का चेयरमैन बनाया।फ़िरोज़ खान एफके ने अपने पत्र में कबी दत्ता की तारीफ करते हुए लिखा है कि वह चेयरमैन पद के लिए सबसे योग्य व्यक्ति हैं और एडीडीए के उपाध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उल्लेखनीय प्रगति लाने में उनका नेतृत्व महत्वपूर्ण रहा है।
साथ ही फिरोज खान ने बताया के आसनसोल और दुर्गापुर के लोगों को विश्वास है कि उनके निरंतर प्रयासों से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और लोगों की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता अटूट रहेगी।
उन्होंने कबी दत्ता को बधाई दी और उनके सफल और प्रभावशाली कार्यकाल की कामना की












