कवि दत्ता को बनाया गया आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण का चेयरमैन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के नए चेयरमैन के पद पर दुर्गापुर के व्यवसायी तथा आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन कवि दत्ता को नियुक्त किया गया है। आपको बता दे कि इस संस्था के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी गैर राजनीतिक व्यक्ति को चेयरमैन बनाया गया है आपको बता दें कि रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी अभी तक आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन थे। कवि दत्ता को इससे पहले इस संस्था का वाइस चेयरमैन बनाया गया था और अब उनको चेयरमैन पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कल ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में व्यापारियों के विभिन्न संगठनों को लेकर एक बैठक की थी जिसमें उन्होंने राज्य में उद्योग और व्यापार को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया था और आज आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन के पद पर कवि दत्ता को लाया गया । आसनसोल रानीगंज दुर्गापुर सहित इस क्षेत्र के तमाम व्यापारियों और उद्योगपतियों में इससे खुशी देखी जा रही है।

इस बारे में आसनसोल टाइम्स ने क्रेडाई आसनसोल के सचिव विनोद गुप्ता से बात की उन्होंने कवि दत्ता के इस नियुक्ति का स्वागत किया उन्होंने कहा कि क्योंकि कवि दत्ता खुद भी एक उद्योगपति है इसलिए उद्योगपतियों की समस्याओं और उनकी जरूरत के प्रति ज्यादा सहानुभुतिशील होंगे। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन के पद पर कवि दत्ता की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा के अब इस क्षेत्र में उद्योग को वह तवज्जो दिया जाएगा जिसकी जरूरत है












