shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

विधान उपाध्याय बन सकते हैं ममता बनर्जी मंत्रिमंडल का हिस्सा मेयर होंगे तापस बैनर्जी?:

1 min read

आसनसोल :पीछले लोकसभा चुनाव में टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की जीत में पंडावेश्वर के बाद अगर किसी विधानसभा क्षेत्र ने सबसे अधिक बढ़त दिलाई थी वह थी बाराबनी। ऐसे में इसका श्रेय वहां के विधायक तथा मेयर विधान उपाध्याय को मिलना लाजमी था। और यह पहला मौका नहीं है जब विधान उपाध्याय के नेतृत्व में टीएमसी ने किसी चुनाव में बारबनी से बेहतरीन प्रदर्शन किया हो। अब लगता है कि विधान उपाध्याय को इसका इनाम भी मिल सकता है। यह इनाम ममता बनर्जी मंत्रिमंडल में मंत्री पद की जिम्मेदारी के रूप में मिल सकती है । सूत्रों की अगर मानें तो इस बात की पूरी संभावना है की विधान उपाध्याय को ममता कैबिनेट में एक अहम पद मिलने वाला है। अगर सच में यह कयास सही साबित हुए तो पश्चिम बर्धमान ज़िले से तीन विधायक मंत्री होंगे वहीं बारबनी से पहली बार कोई मंत्री बनेगा। ऐसे में यह सवाल भी खड़ा होता है कि ऐसी स्थिति में आसनसोल का मेयर कौन होगा? सूत्रों की मानें तो रानीगंज के विधायक तापस बैनर्जी को फिर से मेयर बनाए जाने की संभावना है। इससे पहले भी तापस बैनर्जी आसनसोल के मेयर रह चुके हैं और हाल ही में उनकी जगह कबी दत्ता को ए डी डी ए का चेयरमैन बनाया गया था। तापस बैनर्जी एक वरिष्ठ टीएमसी नेता हैं जिन्होंने अब तक कई चुनौतीपूर्ण राजनीतिक लड़ाई जीती है जिसमे पिछले विधानसभा चुनाव में रानीगंज से जीत हासिल करना भी शामिल है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि उन्ही को एक बार फिर मेयर बनाया जाए। बहरहाल आगे क्या होता है यह तो भविष्य बताएगा लेकिन सूत्रों की मानें तो शिल्पांचल की फिजाओं में बदलाव की हवा बहने लगी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page