आसनसोल और रानीगंज की गोलीबारी की घटनाओं पर भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी ने कहा बंगाल में अपराधियों को मिलता है सत्तापक्ष का संरक्षण:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के रानीगंज क्षेत्र में तार बांग्ला इलाके में स्थित एक गहनों की दुकान में दिनदहाड़े डकैती हुई अपराधी हथियार लेकर आए थे उन्होंने दिनदहाड़े कई राउंड गोलियां चलाईं और उस दुकान से गहने चुराकर फरार होगा वहीं आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत चक्रवर्ती मोड़ इलाके में एक परिवार चार पहिया वाहन से किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था जब यहां पर चार अपराधियों ने उनका रास्ता रोका और बंदूक की नोक पर कार लेकर फरार हो गए। इस घटना में भी अपराधियों ने गोलियां चलाईं जिसमें वाहन के मालिक समेत दो व्यक्ति घायल हो गए। हमने इस बारे में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी से बात की उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से लगातार यह कहा गया है आज बंगाल में कानून व्यवस्था की हालत कश्मीर से भी ज्यादा भयावह हो चुकी है आज जबकि कश्मीर की हालत सुधर चुकी है वही बंगाल में लोगों की जान और माल की
कोई सुरक्षा नहीं है। आज आसनसोल और रानीगंज में घटी दो घटनाएं इसका सबूत है उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब आसनसोल में इस तरह की कोई घटना घटी हो बप्पा चटर्जी ने कहा कि नाम के वास्ते आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट बना दिया गया है लेकिन इससे आसनसोल की जनता को कोई फायदा नहीं हुआ है यहां पर लगातार अपराध होते रहे हैं लोगों को मौत के घाट उतारा गया है महिलाओं की इज्जत लूटी गई है लेकिन किसी भी मामले में अपराधियों को सजा नहीं मिली है उन्होंने कहा कि इसकी वजह सिर्फ यह है कि इन अपराधियों को तृणमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल सरकार का संरक्षण प्राप्त है बप्पा चटर्जी ने कहा कि बंगाल में सत्ताधारी दल टीएमसी के इशारे पर विरोधी पक्ष के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया जाता है लेकिन अपराधियों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंचते क्योंकि पुलिस सिर्फ वसूली करने में व्यस्त है। बप्पा चटर्जी ने सवाल किया कि आखिर अपराधियों के पास इतनी भारी मात्रा में हथियार कहां से रहे हैं इस पर रोक क्यों नहीं लगाई जा रही है उन्होंने कहा कि इसकी वजह सिर्फ इतनी है कि इन अपराधियों को सत्ताधारी दल का संरक्षण प्राप्त है और बंगाल पुलिस के पास वह क्षमता नहीं है कि वह इन अपराधियों के गिरेबान तक पहुंच सके। बप्पा चटर्जी ने कहा कि आज आसनसोल सहित पूरे पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था की हालत ऐसी हो गई है कि खुलेआम दिनदहाड़े गोलियां चल रही है लोगों का खून किया जा रहा है महिलाओं की इज्जत लूटी जा रही है लेकिन इन पर रोक लगाने वाला कोई नहीं है रानीगंज और आसनसोल की आज की इन घटनाओं से एक बार फिर साबित हो गया कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट और राज्य प्रशासन पूरी तरह से विफल है














