नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर आसनसोल में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी:
1 min read
आसनसोल :नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने पर पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई इसी क्रम में
आसनसोल के रवीन्द्र भवन के सामने पश्चिम बर्धमान जिला भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी मंत्री मंडल के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम की लाईव प्रसारण एक साथ बैठकर देखा। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने, इस दौरान सड़क से गुजरने वाले लोग भी खड़े होकर इस ऐतिहासिक घड़ी के गवाह बने। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के अंत में भाजपाइयों ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाई। इस मौके पर यहां जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चटर्जी वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि आज का दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए बेहद खास दिन है आज नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं जो कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद किसी ने नहीं किया उनका कहना है कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के पिछले दो बार के कार्यकाल में किए गए कार्यों को देखा है और देश की जनता का भरोसा नरेंद्र मोदी पर हुआ है यही कारण है कि लगातार तीसरी बार देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को उनकी सेवा करने का मौका दिया है।














