आने वाले ईद के त्यौहार को देखते हुए हीरापुर थाने में हुई शांति बैठक का आयोजन:
1 min read
बर्नपुर :मुस्लिम समुदाय के पवित्र त्यौहार ईद को देखते हुए हीरापुर थाने में एक शांति बैठक का आयोजन किया गया यहां पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तमाम बड़े अधिकारी हीरापुर थाने के प्रभारी तथा विभिन्न वार्ड के पार्षद और मुस्लिम समुदाय के धर्म गुरु और रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर उपस्थित थे यहां पर इस बात पर जोर दिया गया कि जैसे इस क्षेत्र में हर धर्म के त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मिलजुल कर बनाया जाता है इस त्यौहार को भी ठीक उसी तरह से मनाया जाए। सभी ने अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा पूर्वक पुरी करने पर जोर दिया ताकि कहीं किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो सबने यह आशा जताई कि जैसे इस क्षेत्र में हर त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से ही मनाया जाता है इस त्यौहार को भी वैसे ही मनाया जाएगा वहीं पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि प्रशासन इस त्यौहार को सुंदर तरीके से मनाने के लिए हर प्रकार का सहयोग करेगा दूसरी तरफ जो पार्षद उपस्थित थे उन्होंने भी आसनसोल नगर निगम की तरफ से आश्वासन दिया इस त्यौहार को मनाने में हर प्रकार का सहयोग किया जाएगा हालांकि उन्होंने लोगों से भी प्रशासन और नगर निगम के साथ सहयोग करने का आव्हान किया














