रानीगंज में गहनों की दुकान में दिनदहाड़े डकैती अपराधियों ने चलाई गोली:
1 min read
रानीगंज :रानीगंज के तारबांगला इलाके में स्थित सेंको गोल्ड के गहनों की दुकान में आज दिनदहाड़े डकैती के घटना से इलाके में हड़कंप मच गया उपस्थित लोगों ने बताया कि वहां पर करीब आठ की संख्या में अपराधी आए थे जिन्होंने गोलियां भी चलाई और गहनों की दुकान से गहने भी लेकर फरार हो गए घटना की सूचना पाकर रानीगंज थाने के पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और अपराधियों को रोकने की कोशिश की जब अपराधियों ने गोलियां चलाई तो पुलिस अधिकारियों की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें एक अपराधी घायल हो गया हालांकि वह भी अपने साथियों के साथ फरार होने में कामयाब रहा इस घटना के बारे में सेंको गोल्ड के इस शोरूम में काम करने वाले एक अधिकारी शिवाशिष भट्टाचार्य ने बताया कि तकरीबन 8 की संख्या में अपराधी आए थे उन्होंने गोलियां भी चलाई और शोरूम के गार्ड के हाथ से उनकी बंदूक भी छीन ली उन्होंने बताया कि अपराधी कुछ गहने लेकर फरार हो गए हालांकि वह यह नहीं बता पाए कि कितने रुपए के गहनों की चोरी हुई है उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और उन्होंने अपराधियों को रोकने के लिए कार्रवाई भी कि अपराधियों द्वारा गोली चलाई जाने की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी घायल हो गया हालांकि वह अपने साथियों के साथ भागने में कामयाब रहा इस पूरे घटनाक्रम से इस क्षेत्र में व्यापारी और स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त हो गया है














