आसनसोल के चक्रवर्ती मोड़ में दिनदहाड़े चली गली हुई कार की छिनतई:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट इलाके में जैसे दिनदहाड़े गोली और लूटपाट की घटनाओं का दिन रहा एक तरफ रानीगंज में सेंको गोल्ड के शोरूम में डकैतों ने दिनदहाड़े गोली चलाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया तो वही आसनसोल के मोहीशीला कॉलोनी इलाके के चक्रवर्ती मोड़ क्षेत्र में एक परिवार चार पहिया वाहन से किसी अनुष्ठान में शामिल होने जा रहा था जब 4 अपराधी आए और गोली चलाकर कार के मालिक को घायल कर दिनदहाड़े कार लेकर फरार हो गए घटना के बारे में गाड़ी के मालिक नयन दत्ता ने बताया कि आज वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे जब चक्रवर्ती मोड़ इलाके में चार लोगों ने उनकी गाड़ी को रोका उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति घायल है उसे अस्पताल ले जाना है क्योंकि उनके कार में उनकी पत्नी और बेटी भी थे इसलिए उन्होंने मना कर दिया इसके बाद उन्होंने उनकी पत्नी और बेटी को गाड़ी से खींच कर बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी जिसका विरोध करने पर उन्होंने गोली चला दी उन्होंने बताया कि एक गोली उनके पैर में लगी है एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई अपराधी कार लेकर फरार हो गए। आसनसोल दक्षिण थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।














