आश्रम मोड़ इलाके में एक ट्रांसफार्मर में आग इलाके में दहशत:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के आश्रम मोड इलाके में आज एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई जिससे इलाके में सनसनी फैल गई इलाके के लोगों की नजर जैसे ही इस आग पर पड़ी उन्होंने तुरंत वहां पर मौजूद सिविक वॉलिंटियरों को इस बात की जानकारी दी सिविक वॉलिंटियर ने तुरंत आसनसोल दमकल विभाग को सूचना दी दमकल विभाग की तरफ से एक इंजन मौके पर पहुंच गई और उन्होंने बहुत जल्द ट्रांसफार्मर में लगी आग पर काबू पा लिया इससे पहले बिजली विभाग द्वारा इलाके में बिजली काट दी गई थी हमने दमकल विभाग के कर्मी से बात की तो उन्होंने कहा कि उनका प्राथमिक अनुमान यह है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी होगी इसके साथ ही उन्होंने ट्रांसफार्मर के आसपास काफी झाड़ी उग आने की बात कही जिसकी वजह से भी शॉर्ट सर्किट हो सकता है उन्होंने कहा कि कि उनका प्राथमिक अनुमान है आग की असली वजह का पता बाद में चलेगा। उन्होंने कहा कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है हालांकि अगर तुरंत आग को नियंत्रित नहीं किया जाता तो आश्रम मोड जैसे एक व्यस्त इलाके में कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। वही जब हमने इस बारे में एक स्थानीय निवासी से बात की तो उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्होंने ट्रांसफार्मर में आग जलते हुए देखा उन्होंने तुरंत यहां पर मौजूद से सिविक वॉलिंटियरों को बताया और उन्होंने इस बात की जानकारी दमकल विभाग को दी। दमकल की एक टीम आई और उन्होंने आग पर काबू पा लिया हालांकि उन्होंने कहा कि आश्रम मोड जैसे एक व्यस्त और बेहद महत्वपूर्ण इलाके में इस तरह से ट्रांसफार्मर में आग लगने से वह काफी दहशत में है उन्होंने कहा कि यहां पर कई दुकानें हैं कॉलेज है होटल है ऐसे में अगर आग बढ़ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता है














