फर्जी ट्रक नंबर बनाकर लोगों को ठगने के आरोप में नॉर्थ थाने ने किया 4 लोगों को गिरफ्तार:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी सेंट्रल ध्रुव दास ने आज अपने कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस की। यहां उन्होंने एक मामले में गिरफ्तार किए गए 4 आरोपियों में से तीन को पेश किया। उन्होंने बताया कि मई महीने की 23 तारीख को आसनसोल उत्तर थाना इलाके में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा बांकुड़ा ले जाने के लिए एक ट्रक बुक की गई थी। जब वह ट्रक इनकी कंपनी पंहुची तो कंपनी के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने आसनसोल उत्तर थाना को सूचित किया। उत्तर थाने की पुलिस वहा पंहुचि तो पाया कि ट्रक का नंबर फर्जी है और ट्रक चालक का लाइसेंस भी फर्जी है। इसके बाद चालक को गिरफ्तार किया गया और ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। चालक से पूछताछ में पता चला कि यह बिहार का एक गैंग है जो इसी तरह से फर्जी ट्रक नंबर बनाकर लोगों को ठगते हैं। आरोपी चालक से पूछताछ में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस तरह से इस मामले में कूल 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के नाम हैं ट्रक चालक संजय सिंह संजीव कुमार रौशन कुमार और गणेश कुमार हैं । इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले साल दिसंबर कहीं में पंजाबी मोड़ इलाके के एक ट्रांसपोर्टर ने आटा पंहुचाने केलिए ट्रक बुक किया था। लेकिन उस ट्रक के सामान को भी इन लोगों ने दूसरी जगह बेच दिया था। उस मामले में भी एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। सभी को आज आसनसोल अदालत में पेश किया गया














