भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के फाल्स वोटर के आरोप पर वी शिवदासन दासु का पलटवार:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल लोकसभा केंद्र के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि आसनसोल में फाल्स वोटिंग हुई जिसका सीधा फायदा टीएमसी को मिला। इसपर हमने वरिष्ठ टीएमसी नेता वी शिवदासन दासु से बात की तो उन्होंने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बहुत पहले से ही वह कहते आए हैं कि आसनसोल में भाजपा का कोई संगठन नहीं है। ममता बनर्जी द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसका सबको फायदा होता है। वहीं अभिषेक बैनर्जी द्वारा संगठन को मजबूत करने का काम किया गया है। यही वजह है कि पुरे बंगाल के साथ-साथ आसनसोल में भी टीएमसी को इतनी भारी सफलता मिली। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को इस समय यह बात समझ में आ गई थी जब वह आसनसोल आए थे कि वह यहां से जीतने नहीं वाले और आज हारने के बाद इस तरह की बात कर रहे हैं दासु ने कहा कि यह बीजेपी का अंदरूनी मामला है इसलिए उनको इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए लेकिन मीडिया में भाजपा के ही एक नेता द्वारा यह कहा गया था कि सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया की वजह से भाजपा आसनसोल सहित बंगाल के तीन सीट हार गई। इससे यही बात पता चलती है कि भाजपा के बीच अंदरूनी समन्वय नहीं था या तो भाजपा प्रत्याशी स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ जुड़ नहीं पाए या फिर स्थानीय नेतृत्व सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया को स्वीकार नहीं कर सका उनके हारने की यही वजह रही और कोई वजह नहीं थी क्योंकि यहां पर भाजपा का संगठन नहीं है














