भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत धधका में किया वृक्षारोपण:
1 min read
आसनसोल :आज विश्व पर्यावरण दिवस है । आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नए अभियान की शुरुआत की है इस अभियान का नाम उन्होंने एक पेड़ मां के नाम रखा है नरेंद्र मोदी के इस अभियान को आसनसोल में कार्यान्वित करते हुए भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने भी धधका इलाके में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की। उन्होंने धधका रोड इलाके में वृक्षारोपण किया इस मौके पर उनके साथ भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता सहित इस क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे












