shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने टीएमसी पर लगाया चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप कहा भाजपा नेतृत्व कार्यकर्ताओं के साथ है:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि लोकसभा नतीजे आने के बाद आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थाना अंतर्गत इलाकों में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर टीएमसी आश्रित गुंडो द्वारा हमले किए जा रहे हैं नौबत यहां तक आ गई है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपना घर छोड़ने को भी मजबूर हो रहे हैं जितेंद्र तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति एक वीडियो संदेश जारी किया और कहा कि जहां पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर इस तरह के अत्याचार किए जा रहे हैं वहां पर भाजपा कार्यकर्ता स्थानीय थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराएं और अगर थाना उनकी शिकायत नहीं लेती तो अपनी शिकायत ईमेल के जरिए भेजे और भाजपा नेतृत्व को भी इस बात की जानकारी दें जितेंद्र तिवारी ने साफ कहा कि चुनाव में हार जीत लगी रहती है जो जीते हैं उनको बधाई लेकिन जो हार गए हैं वह अपने घरों में रह नहीं पाएंगे यह नहीं हो सकता उन्होंने कहा कि अब आसनसोल की जनता बंगाल की जनता टीएमसी की इस गुंडई को बर्दाश्त नहीं करेगी और सड़कों पर उतरकर और कानूनी तरीके से इसका विरोध किया जाएगा जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जहां पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह का अत्याचार हो रहा है वहां स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करें जो लोग यह अत्याचार कर रहे हैं उनके खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करें। जितेंद्र तिवारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व ऐसे कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page