विश्व पर्यावरण दिवस पर आसनसोल नगर निगम में हुआ कार्यक्रम:
1 min read

आसनसोल :विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज आसनसोल नगर निगम परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर मेयर विधान उपाध्याय डिप्टी मेयर वसीम उल हक आसनसोल नगर निगम के कई अधिकारी और निर्मल साथी परियोजना से जुड़े कर्मचारी उपस्थित थे इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम की तरफ से कुछ पौधे दिए गए कार्यक्रम के दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए विधान उपाध्याय ने कहा कि आज पर्यावरण की रक्षा विश्व का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है आज जिस तरह से प्रकृति हमसे नाराज हो गई है इसी वजह से तीव्र गर्मी पड़ रही है भारी बारिश हो रही है कड़ाके की ठंड पड़ रही है इस सबसे अगर बचना है तो हमें पर्यावरण का संरक्षण करना होगा वरना बहुत जल्द हमारी पूरी मानव सभ्यता विनाश के कगार पर पहुंच जाएगी विधान उपाध्याय ने कहा की हम अपने घरों को तो साफ-सुथरा रखते हैं लेकिन अपने आसपास गंदगी फैलाते हैं नालियों में कचरा फेंक देते हैं जिससे नालियां जाम हो जाती हैं और पानी लोगों के घरों में घुस जाता है इसके बाद आम जनता द्वारा आसनसोल नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया जाता है लेकिन आसनसोल नगर निगम द्वारा लोगों के घरों से कचरा संग्रह करने के लिए लोगों को रखा गया है इसके बावजूद आम जनता कहीं पर भी कचरा फेंक देती है जिससे यह परेशानी पैदा होती है उन्होंने लोगों को भी सचेत होने के लिए कहा उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है और हर एक इंसान को यह कोशिश करनी चाहिए कि वह वृक्षारोपण करें। मेयर ने कहा कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से एक सामाजिक संगठन के साथ बातचीत की जा रही है उनके माध्यम से लोगों के बीच पौधों का वितरण किया जाएगा जिससे ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण किया जा सके












