आसनसोल सहित पूरे बंगाल में लोकसभा चुनाव में टीएमसी की सफलता पर विशिष्ट व्यवसायी और समाजसेवी दिनेश गोराई और प्रगतिशील बावरि समाज के जिला अध्यक्ष समीर बावरी ने की प्रेस मीट:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल लोकसभा केंद्र से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की जीत के उपरांत स्वाभाविक रूप से टीएमसी से जुड़े सभी लोग बेहद खुश हैं आज प्रगतिशील बावरी समाज के जिला अध्यक्ष समीर बावरी और विशिष्ट समाजसेवी और व्यवसायी दिनेश गोराई ने चंद्रचूड़ इलाके में एक प्रेस मीट की। यहां पर उन्होंने कल लोकसभा चुनाव के नतीजे पर संतोष और खुशी व्यक्त की उन्होंने कहा कि आसनसोल के साथ-साथ पूरे बंगाल में जो चुनाव के नतीजे आए हैं वह बेहद सकारात्मक है इससे एक बात साबित होती है कि पूरे बंगाल की जनता ने बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को नकार दिया है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले 10 सालों में जनता के लिए कोई काम नहीं किया है जनता का भला हो ऐसा कोई फैसला भी नहीं लिया है लेकिन राष्ट्रीय संसाधनों को बेचा जा रहा है बेरोजगारी चरम पर है महंगाई भी दिनों दिन बढ़ती जा रही है लेकिन फिर भी केंद्र की भाजपा सरकार के कानों पर जुं नहीं रेंग रही थी। इस बार लोकसभा चुनाव में बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को एक बहुत कड़ा संदेश दिया है उन्होंने कहा कि राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व में एक ऐसी सरकार चल रही है जो जन कल्याणकारी परियोजनाएं चला रहे हैं उनकी परियोजनाओं से बंगाल के सभी निवासियों को फायदा पहुंच रहा है चाहे वह किसी भी धर्म जाति संप्रदाय के क्यों ना हो ममता बनर्जी ने कभी भी जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लाभ पहुंचाने में कोई भेदभाव नहीं किया और यही वजह है कि बंगाल की जनता का इतना प्यार और आशीर्वाद इस लोकसभा चुनाव में टीएमसी को प्राप्त हुआ हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पिछले उप चुनाव के मुकाबले शत्रुघ्न सिन्हा को मिले वोटो में जो कमी आई है उसको लेकर बहुत जल्द संगठन में बैठक की जाएगी हालांकि उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि पश्चिम वर्धमान जिले में दोनों सीट पर टीएमसी को सीट मिली है और पूरे बंगाल में टीएमसी के खाते में 29 सीट आई है उन्होंने कहा कि यह इस बात का द्योतक है की बंगाल की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया है। वही जब उनसे पूछा गया कि चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान भी संदेश खाली की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने काफी नकारात्मक प्रचार किया था इसका असर चुनाव पर नहीं पड़ा इस पर समीर बावरी ने कहा कि बंगाल की जनता समझदार है उसको यह पता चल गया था कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव में फायदे के लिए बंगाल को बिना किसी वजह के बदनाम कर रही है और संदेश खाली में जिस तरह की घटनाएं होने के आरोप लगाए जा रहे हैं वहां वैसा कुछ भी नहीं हुआ था इसका सबसे बड़ा सबूत यही है कि संदेश खाली जिस लोकसभा के अंतर्गत आता है वहां पर टीएमसी को 2 लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल हुई है












