shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल से भाजपा की हार पर जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चटर्जी ने कहा आने वाले समय में हार के कारणों पर संगठन करेगा विचार:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल लोकसभा केंद्र से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा को जीत मिलते ही टीएमसी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। दूसरी तरफ इन नतीजों से स्वाभाविक रूप से भारतीय जनता पार्टी खेमा बेहद निराश दिखा इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष बप्पा चटर्जी ने कहा कि स्वाभाविक रूप से आसनसोल के साथ-साथ पूरे बंगाल में जो नतीजे आए हैं वह भाजपा के लिए अच्छे नहीं हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी एक संगठनात्मक पार्टी है और आने वाले समय में संगठन की तरफ से विचार विमर्श किया जाएगा कहां पर गलतियां हुई इस पर चर्चा होगी और आने वाले समय में उन गलतियों को सुधारने की कोशिश की जाएगी बप्पा चटर्जी ने कहा कि भले ही 400 पार नहीं हुआ लेकिन तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है बप्पा चटर्जी ने कहा कि एक तरह से अच्छा ही हुआ कि भारतीय जनता पार्टी को 400 से ज्यादा सीट नहीं मिली क्योंकि अगर ऐसा होता तो विपक्ष ईवीएम का चीर हरण कर देता एक तरह से इन नतीजे ने ईवीएम की अस्मत की रक्षा कर ली। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के मतगणना केंद्र पर आने के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके प्रति नारेबाजी करने के मुद्दे पर बप्पा चटर्जी ने कहा कि टीएमसीए एक अनुशासनहीन दल है तथा उनसे इस तरह के आचरण की ही उम्मीद की जा सकती है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष होने के नाते वह टीएमसी के विजई उम्मीदवार को बधाई देना चाहेंगे हालांकि टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार नारेबाजी किए जाने से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया थोड़े नाराज दिखे और वह पत्रकारों से ज्यादा बात किए बिना वहां से चले गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page