आसनसोल से जीत के बाद शत्रुघ्न सिन्हा की पहली प्रेस मीट जनता को दिया धन्यवाद:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल लोकसभा केंद्र से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की जीत के बाद शत्रुघ्न सिन्हा पत्रकारों से रूबरू हुए इस मौके पर उनके साथ मंत्री मलय घटक पश्चिम बर्धमान जिला टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती जमुड़िया के विधायक हरे राम सिंह भी उपस्थित थे। इस मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा ने पत्रकारों के विभिन्न सवालों के जवाब दिए उन्होंने कहा कि सिर्फ आसनसोल ही नहीं बल्कि पूरे बंगाल में टीएमसी को जो इतनी भारी जीत मिली है उसकी वजह ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का कुशल नेतृत्व है उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी आज की तारीख में पूरे देश के सबसे लोकप्रिय युवा नेता है और डायमंड हार्बर से उनकी जीत का मार्जिन इस बात का सबूत देता है मलय घटक ने भी कहां के जिस तरह से अभिषेक बनर्जी को 7 लाख के करीब मार्जिन से जीत हासिल हुई है वह दिखाता है कि आज की तारीख में पूरे देश में अभिषेक बनर्जी से ज्यादा लोकप्रिय युवा नेता दूसरा नहीं है वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अभी तक उनकी पहली प्राथमिकता चुनाव था अब चुनाव बीत गया है अब वह उन मुद्दों पर ध्यान देंगे जिन मुद्दों के निराकरण की आवश्यकता है चाहे वह कोयला खदानों का मुद्दा हो या अन्य कोई मुद्दा इन सभी मुद्दों पर अब वह गंभीरता से विचार विमर्श करेंगे और उन समस्याओं के समाधान की कोशिश करेंगे। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आज जो आसनसोल लोकसभा केंद्र से उनकी जीत हुई है वह सिर्फ उनकी जीत नहीं है वह यहां के हर एक टीएमसी से कार्यकर्ता नेता की जीत है ममता बनर्जी अभिषेक बनर्जी के कुशल नेतृत्व की जीत है वही नतीजे आने से पहले जो एग्जिट पोल आए थे जिनमें भाजपा को बड़ी जीत मिलती दिखाई गई थी उस पर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने चुटकी लेते हुए कहा कि अब यह बात साबित हो चुकी है कि वह सभी एग्जिट पोल गोदी मीडिया और मोदी मीडिया द्वारा बनाए गए थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जिस तरह से उन दोनों नेताओं ने बंगाल के बारे में और तृणमूल कांग्रेस तथा ममता बनर्जी के बारे में भ्रामक बातें फैलाने की कोशिश की ममता बनर्जी के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग किया वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था लेकिन आखिरकार जनता ने उसका जवाब दिया और आज पूरे बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का सुपड़ा साफ हो गया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने चुनाव आयोग पर भी प्रहार करते हुए कहा कि इतने प्रचंड गर्मी में दो महीने तक चुनाव की प्रक्रिया को चलाने का एक ही मकसद था वह मकसद एक व्यक्ति नरेंद्र मोदी और एक पार्टी भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाना था उन्होंने कहा कि हमने देखा कि नरेंद्र मोदी की सभाओं तथा रैलियों में किस तरह से करोड़ों रुपए पानी की तरह बनाए गए आसनसोल में भी धन शक्ति का प्रयोग करके नतीजा को प्रभावित करने की कोशिश की गई लेकिन यहां की जनता को सलाम है जिन्होंने ऐसा नहीं होने दिया।












