आसनसोल लोकसभा केंद्र से शत्रुघ्न सिन्हा को मिली 63000 वोटों से जीत:
1 min read
आसनसोल :पूरे पश्चिम बंगाल में जो चंद हाई प्रोफाइल लोकसभा के मुकाबले थे उन में आसनसोल भी था। एक तरफ टीएमसी के निवर्तमान सांसद हिंदी फिल्मों के सुपरस्टार और बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा तो दूसरी तरफ खुद को आसनसोल का भूमिपुत्र बताने वाले और वरिष्ठ सांसद सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे थे इस पूरे राजनीतिक द्वंद्व को तब एक तीसरा एंगल मिल गया जब इंडिया गठबंधन की माकपा प्रत्याशी जहांआरा खान ने आसनसोल लोक सभा सीट से प्रतिद्वंद्विता करने के लिए नामांकन भरा। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना था कि आसनसोल लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर होगी और हुआ भी वही मतगणना के दिन सुबह से ही शत्रुघ्न सिन्हा और सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के बीच वोटो की रस्साकसी देखी गई कभी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया आगे होते तो कभी शत्रुघ्न सिन्हा आखिरकार सिंह ने यहां पर 63000 मतों के अंतर से बाजी मारी। मतगणना स्थल आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचकर शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल की जनता को धन्यवाद दिया इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी मौजूद थीं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यह जीत आसनसोल की जनता की जीत है यह जीत है ममता बनर्जी द्वारा उनके ऊपर दिखाए गए भरोसे की जीत है उन्होंने कहा कि जिस तरह से ममता बनर्जी ने पूरे बंगाल में सबसे पहले लोकसभा चुनाव के लिए उनके नाम की घोषणा प्रत्याशी के रूप में की थी आज नतीजे आने के बाद उनको लगता है कि ममता बनर्जी को उन पर कितना भरोसा था और उन्हें इस बात की खुशी है कि आसनसोल की जनता के आशीर्वाद से वह ममता बनर्जी के भरोसे पर खरा उतरे हैं उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने जिस तरह से बंगाल के साथ-साथ आसनसोल की जनता के विकास के लिए काम किया है यह नतीजा उसी का परिणाम है शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्होंने शुरू से कहा था कि इस बार इंडिया गठबंधन काफी अच्छे नतीजे निकालेंगे और ममता बनर्जी चुनाव के बाद गेम चेंजर के रूप में उभर कर सामने आएंगी और वही हुआ।












