यौन कर्मी अधिकार दिवस के मौके पर डॉ सत्राजित राय के तत्वाधान में चबका यौन पल्ली में यौन कर्मियों के स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन:
1 min read
कुल्टी :अंतर्राष्ट्रीय यौन कर्मी अधिकार दिवस के मौके पर आज नियामतपुर फांड़ी अंतर्गत लछीपुर चबका यौन पल्ली में दुरबार कार्यालय में यूनाइटेड होप फाऊंडेशन के बैनर तले यौन कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई इस मौके पर यहां की यौन कर्मियों ने बताया के जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यौन कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं उनको निशुल्क दवाइयां भी दी जाती हैं लेकिन जो महिलाएं गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो जाती है उनके लिए जिस तरह का इंतजाम किया जाना चाहिए या जिस तरह के चिकित्सक उपलब्ध होने चाहिए वह उन्हें नहीं मिलता ऐसे में आज का यह शिविर काफी सराहनीय है और उनके लिए काफी फायदेमंद है इस मौके पर इन महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करने उपस्थित हुए डॉक्टर सत्राजित राय ने कहा कि यौन कर्मी अधिकार दिवस के मौके पर आसनसोल के एक संस्था द्वारा यहां पर यौन कर्मियों के स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया उन्होंने कहा कि इस सामाजिक कार्य को करके उनको बेहद खुशी हो रही है उन्होंने कहा कि जैसे ही उनको यह आमंत्रण मिला वह अपनी पूरी टीम के साथ यहां पर पहुंचे और उन्होंने यहां की महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच शुरू की उन्होंने अपना नंबर भी इन महिलाओं को उपलब्ध कराया और कहा कि अगर भविष्य में उनको स्वास्थ्य संबंधित कोई भी समस्या होती है तो उनसे संपर्क करने पर वह उनका निशुल्क इलाज करेंगे इस मौके पर उपस्थित चबका दुरबार संस्था की अध्यक्ष मर्जिना शेख ने डॉ सत्राजित राय को धन्यवाद दिया और कहा कि यहां पर इससे पहले कई संस्थाओं की तरफ से कई चिकित्सक आए और उन्होंने यहां की महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच भी की लेकिन जिस तरह से डॉक्टर सत्राजित राय ने यहां की महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में सोचा और उनके निराकरण का उपाय निकाला वैसा आज तक किसी ने नहीं किया उन्होंने कहा कि डॉक्टर सत्राजित राय ने जो किया है वह ताउम्र याद रखेंगी












