ओडीसी क्लब द्वारा सृष्टि नगर में आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति के सहयोग से किया गया फंडुक फ्री शूंटिंग स्पोर्ट्स कैंप का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के सृष्टि नगर में आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति के सहयोग से सृष्टि नगर ओडीसी क्लब द्वारा फंडुक शूंटिंग स्पोर्ट्स फ्री कैंप का आयोजन किया गया। एक दिवसीय फ्री शूंटिंग स्पोर्ट्स कैंप का आयोजन इंटेल माईंड के सहयोग से किया गया। इस मौके पर इस कैंप के आयोजन में अपना सहयोग देने वाली संस्था आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति के मधु डुमरेवाल ने कहा आज की नई पीढ़ी को इस खेल के बारे में जानकारी देने के लिए इस कैंप का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि बच्चों में इस खेल को लेकर काफी उत्साह देखा गया और सभी बच्चों और उनकी मातायों में भी इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह था। वही इस मौके पर इंटेल माईंड की डायरेक्टर सोनिया पचीसीया ने कहा कि निशानेबाजी सिर्फ एक खेल नहीं है इससे दिमागी ताकत भी बढ़ती है कंसंट्रेट करने में सुविधा होती है इसलिए यह बहुत जरूरी है कि इसे खेल के प्रति जिनमे दिलचस्पी है उनको एक मंच प्रदान किया जा सके उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है यह लेजर बेस्ड है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीन लर्निंग पर आधारित है उन्होंने बताया कि इस पद्धति के जरिए बच्चों को निशानेबाजी की बुनियादी बातें सिखाई जा रही हैं उन्होंने बताया कि इस कैंप में जिन बच्चों में प्रतिभा चिन्हित की जाएगी उनको आगे बढ़ाने के अवसर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार और खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त कर चुके अंजलि भागवत द्वारा इस तरह से बच्चों के अंदर निशानेबाजी को लेकर उत्साह बढ़ाने के लिए इस तरह के कैंपों के आयोजन के बारे में सोचा गया ताकि निशानेबाजी को पूरे देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके। आपको बता दें कि आज के इस कार्यक्रम में लगभग 50 बच्चों ने हिस्सा लिया इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित थे। वहीं आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से निधि पसारी अनिता टिबरेवाल आदि उपस्थित थीं।












