shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

बर्नपुर में इव टीजिंग का विरोध करने पर एक युवक की बेरहमी से पिटाई:

1 min read

बर्नपुर :इस्पात नगरी बर्नपुर के फ्रेंड्स क्लब के पास बने लाइब्रेरी से पढ़ कर निकलने के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक छात्रा पर फब्तियां कसने का विरोध करने पर छात्रा के साथ जा रहे छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित छात्र ज्योति व्रत बोस ने बताया कि कल रात वह और उनकी एक दोस्त लाइब्रेरी से पढ़कर रात करीब 9:30 बजे घर जा रहे थे फ्रेंड्स क्लब के पास बने इस लाइब्रेरी से निकलकर जब अपने घर की तरफ जा रहे थे तब चार लड़के रॉयल एनफील्ड लेकर वहां पर खड़े थे उन्होंने उनकी महिला साथी पर अश्लील टिप्पणी की इसके बाद भी जब वह दोनों आगे बढ़ते गए तो रहमतनगर ब्रिज के पास उन लोगों ने फिर अश्लील टिप्पणी की और इस बार ज्योति व्रत को हल्का सा धक्का दिया इस पर उन्होंने भी उन चार लड़कों का विरोध किया उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने उन चार लड़कों को एक गाली दी इसके बाद उन्होंने ज्योति व्रत की पिटाई की उन चार लड़कों का कहना था कि ज्योति ने उनको मां की गाली दी है हालांकि ज्योति व्रत ने कहा की उसने ऐसा नहीं किया इसके बाद भी उन चार लड़कों ने उनकी पिटाई की जिससे उनको चोट आई है और उनके कपड़े भी फट गए इसके बाद ज्योति व्रत अपने पिता के साथ हीरापुर थाने पहुंचे और उन्होंने उन चार लड़कों के खिलाफ शिकायत दर्ज की ज्योतिव्रत का कहना है कि वह चार लड़कों को देखेंगे तो पहचान जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page