धधका बाईपास इलाके में स्थित बाबा लोकनाथ मंदिर में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया उनका तिरोधान दिवस:
1 min read
आसनसोल :बाबा लोकनाथ के तिरोधान दिवस के मौके पर आज धधका बाईपास इलाके में लोकनाथ मंदिर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया यहां पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए यहां पर पुजा अर्चना हुई कीर्तन का आयोजन किया गया कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए 30 नंबर वार्ड की टीएमसी पार्षद गोपा राय ने बताया कि आज बाबा लोकनाथ का तीरोधान दिवस है इस मौके पर यहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । पूजा पाठ हुई कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु आए। उन्होंने कहा कि यहां पर नर नारायण सेवा भी की गई। इस दौरान हजारों लोगों ने भोग ग्रहण कया ।गोपा राय ने बताया कि हर साल यह कार्यक्रम किया जाता है और इस साल भी यहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु इन धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित हुए।












