करीमा सिटी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों को कराया गया आसनसोल जिला अस्पताल का दौरा:
1 min read

आसनसोल :करीमा सिटी मॉडल स्कूल की तरफ से इन दिनों स्कूल के विद्यार्थियों के लिए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत इन बच्चों को शहर के उन स्थानों का दौरा कराया जा रहा है जिन स्थानों में जाने की जरूरत अक्सर लोगों को पड़ती है लेकिन जब वह इन स्थानों पर जाते हैं तो उन्हें पता नही होता कि क्या करना है इस वजह से ऐन वक्त पर उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। करीमा सिटी मॉडल स्कूल प्रबंधन द्वारा अपने स्कूल के बच्चों को शहर के ऐसे कुछ महत्वपूर्ण जगहों का दौरा कराया जा रहा है। कल स्कूल के शिक्षकों के तत्वावधान में करीमा सिटी मॉडल स्कूल के बच्चों को आसनसोल जिला अस्पताल का दौरा कराया गया। इन बच्चों को बताया गया कि आसनसोल जिला अस्पताल में अगर किसी मरीज का इलाज कराने की जरूरत हो तो सबसे पहले कहां आना होता है। किस तरह से टिकट कटवाकर मरीज को डॉक्टर के पास ले जाना होता है। अगर डॉक्टर मरीज को भर्ती करने को कहते हैं तो उन्हें कहां भर्ती कराया जाता है उसकी प्रक्रिया क्या होती है इन सब चीजों की जानकारी इन बच्चों को दी गई। स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में ही लोग अस्पताल आते हैं लेकिन सरकारी अस्पताल में नियमों की जानकारी नही रहने से लोगों को भारी परेशानी होती है। इसे देखते हुए आज स्कूल के बच्चों को आसनसोल जिला अस्पताल का दौरा कराया गया और उनको अस्पताल की कार्यशैली से अवगत कराया गया। उन्होंने उनके स्कूल के बच्चों को यह अवसर प्रदान करने के लिए अस्पताल अधीक्षक सहित अस्पताल के अधिकारियों को धन्यवाद दिया ।













