व्यवसायी दिनेश गोराई पर जानलेवा हमले के मामले में सिआईडी ने किया जयदेव मंडल को गिरफ्तार, अदालत से मिली चार दिन की रिमांड:
1 min read
आसनसोल :30 अक्टूबर 2023 को आसनसोल के व्यापारी दिनेश गोराई की कार पर हमला किया गया था अपराधियों द्वारा उनकी कार पर गोलियां चलाई गई थी। इस मामले में दिनेश गोराई ने जयदेव मंडल और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी सीआईडी जयदेव मंडल को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी 21 मई को कोयला तस्करी मामले में जय देव मंडल आसनसोल अदालत में पेश नहीं हुए थे उन्होंने अपनी बीमारी का हवाला दिया था लेकिन आज सीआईडी द्वारा जयदेव मंडल को गिरफ्तार कर आसनसोल अदालत में पेश किया गया जहां न्यायाधीश ने जयदेव मंडल के चार दिन की सीआईडी रिमांड का आदेश दिया












