श्री श्री मां फलहारिणी कालिका पूजा के आयोजन को लेकर धर्म चक्र सेवा समिति की तरफ से हुआ प्रेस मीट का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :हर साल की तरह इस साल भी आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में स्थित मां घागर बुड़ी मंदिर परिसर में स्थित धर्म चक्र सेवा समिति की तरफ से श्री श्री मां फलहारिणी कालिका पूजा का आयोजन किया जाएगा इस साल इस पूजा का आयोजन 5 जून को होगा इसे लेकर धर्म चक्र सेवा समिति की तरफ से आज 1 प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर धर्म चक्र सेवा समिति के अध्यक्ष रूपेश साव ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी मन फलहारीणी कालिका पूजा का आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया कि 1987 से इस पूजा की शुरुआत हुई थी और यह साल इस पूजा का 38वां साल है 5 जून को इस पूजा का आयोजन किया जाएगा लेकिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आरंभ 3 जून से ही होगा 3 जून को अष्टजाम होगा 4 जून को सुबह 5:30 से बुधा पीएनटी मैदान से महिषीला कॉलोनी के रास्ते जीटी रोड होते हुए वापस काली पहाड़ी धर्म चक्र सेवा समिति परिसर तक एक शोभायात्रा निकाली जाएगी उन्होंने कहा कि क्योंकि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे इसे देखते हुए उनकी कोशिश रहेगी कि यह शोभायात्रा सुबह 9:30 बजे तक समाप्त की जा सके उन्होंने बताया कि 5 जून को श्री श्री मां फलहारिणी कालिका पुजा का आयोजन किया जाएगा। 5 जून की सुबह 10 कन्याओं को लेकर कुमारी पूजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि आमतौर पर नौ कन्याओं को लेकर यह पूजा की जाती है लेकिन यहां पर मां घागर बुड़ी को मिलाकर 10 कन्याओं की पूजा की जाती है दसों कन्याओं को मनमोहक ढंग से सजाया जाता है उनको विभिन्न प्रकार के उपहार दिए जाते हैं उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश रहेगी की शाम 7:30 बजे से पूजा प्रारंभ कर दिया जा सके ताकि 9 बजे तक खिचड़ी भोग का वितरण शुरू हो सके बहुत दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं इसलिए उनकी कोशिश रहेगी की 9 बजे तक खिचड़ी भोग का वितरण शुरू हो सके इसके साथ ही अगले दिन यानी 6 तारीख को यज्ञ के साथ इस पूरे धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुती होगी।












