हीरापुर थाने की पुलिस की तत्परता से तीन दिन के अंदर मिली एक लापता बच्ची:
1 min read
बर्नपुर :हीरापुर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों की कार्य कुशलता से 27 तारीख से लापता 13 वर्षीय एक लड़की का पता तीन दिनों के अंदर चल गया और उसे उसके परिवार के हाथों सौंप दिया गया इससे परिवार के लोग बेहद खुश हैं और उन्होंने हीरापुर पुलिस थाने के अधिकारियों को धन्यवाद दिया लापता लड़की की मां किरण सिंह ने बताया कि 27 तारीख सुबह से उनकी लड़की लापता थी उन्होंने घर में और आसपास काफी ढूंढा लेकिन जब वह नहीं मिली तो उन्होंने रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भी अपनी बेटी को ढूंढने की कोशिश की लेकिन जब वह कहीं नहीं मिली तो उन्होंने हीरापुर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की पुलिस ने तभी उनको आश्वासन दिया था कि वह जल्द से जल्द उनकी बेटी को ढूंढ के ले आएंगे और तीन दिन के अंदर पुलिस अधिकारियों ने अपना वादा पूरा किया जिससे वह बेहद खुश हैं उन्होंने पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद दिया












