नियामतपुर फांड़ी क्षेत्र में रास्ते के किनारे से एक महिला की लाश मिलने से सनसनी:
1 min read
कुल्टी :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत नियामतपुर फांड़ी क्षेत्र के सोदपुर एजी चर्च स्कूल के निकट आज सुबह एक महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई लाश की हालत काफी खराब हो चुकी थी देखकर लग रहा था कि महिला की मौत कई दिनों पहले हुई थी क्योंकि लाश सड़ी गली अवस्था में थी। घटना के बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी प्रदीप बसाक ने बताया कि चीना कुड़ी तीन नंबर नोनिया पाड़ा की रहने वाली 37 वर्षीय सुमन कुमारी 28 तारीख की सुबह से लापता थी उनके भाई चंदन शर्मा ने इस बात की जानकारी उन्हें दी वह लोग नियामतपुर चौकी पहुंचे और उन्होंने पुलिस को इस बात की जानकारी दी बाद में एक जनरल डायरी भी की गई आज सुबह पता चला कि रास्ते के किनारे एक अज्ञात परिचय महिला की लाश मिली है जब वह लोग वहां पहुंचे तो थोड़ी खोजबीन के बाद पता चला कि लाश चंदन शर्मा की बहन सुमन कुमारी की ही है। हालांकि वह यह नहीं बता पाए कि किन परिस्थितियों में सुमन कुमारी की मौत हुई है उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है वही सुमन कुमारी के भाई चंदन शर्मा ने बताया कि उनकी बहन रोज़ सुबह की सैर पर निकलती थी 28 तारीख की सुबह भी वह निकली थी काफी देर होने के बाद भी जब वह वापस नहीं आई तो उन्होंने खोजबीन शुरू की और आखिर में पुलिस को जानकारी दी गई आज यहां पर एक महिला की लाश मिलने की खबर मिलने के बाद वह लोग यहां पर आए तो देखा की लाश उनकी बहन की ही है। उन्होंने कहा कि उनकी बहन काफी घरेलू किस्म की महिला थी और उनकी मां के देहांत के बाद उन्होंने ही उनका ध्यान रखा चंदन शर्मा ने कहा कि नजदीक में ही एजी चर्च स्कूल है जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर यह पता लगाने की मांग की की आखिर किन हालातो में उनकी बहन की मौत हुई है












