भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने शिल्पांचल में पानी की किल्लत के लिए नदीयों से धड़ल्ले से बालू उत्खनन को बताया जिम्मेदार:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर और भारतीय जनता पार्टी नेता जितेंद्र तिवारी ने आज एक बार फिर आसनसोल और आसपास के क्षेत्रों में दामोदर अजय जैसी नदियों से अवैध रूप से बालू के खनन के मामले की तरफ प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की जितेंद्र तिवारी ने कहा कि जिस तरह से अवैज्ञानिक तरीके से नदियों से बालू निकाला जा रहा है उससे वह दिन दूर नहीं जब आसनसोल तथा आसपास के क्षेत्र में पीने के पानी की भारी कमी हो जाएगी उन्होंने कहा कि यह कमी अभी से दिखने लगी है और आने वाले समय में यह और विकराल रूप ले लेगी अगर समय रहते बालू के इस अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई गई उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के जो पंप हाउस है उन पंप हाउस के आसपास के क्षेत्र से ही बालू का खनन किया जा रहा है लेकिन प्रशासन मौन है जितेंद्र तिवारी ने कहा कि सुनने में आया है कि आसनसोल नगर निगम ने भी जिला शासक तथा पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह बड़े आश्चर्य की बात है कि अगर आसनसोल नगर निगम ही इतना असहाय हो जाए तो आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को कौन बचाएगा उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों से अपील की कि वह अब सचेत हो और बालू के अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाएं वरना वह दिन दूर नहीं जब उनको गर्मी के मौसम में तो पानी की कमी झेलनी पड़ती ही थी सर्दी के मौसम में भी उनको पानी नसीब नहीं होगा












