रविंद्र भवन में आज हुआ मतगणना से जुड़े कर्मचारियों के प्रशिक्षण का दूसरा चरण:
1 min read
आसनसोल :4 तारीख को आसनसोल लोकसभा के लिए होने वाले मतगणना को लेकर पश्चिम वर्धमान जिला प्रशासन की तरफ से हर प्रकार की तैयारी की जा रही है मतगणना से जुड़े कर्मचारियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है इससे पहले माइक्रो आब्जर्वर काउंटिंग असिस्टेंट और काउंटिंग सुपरवाइजर को ट्रेनिंग दी गई थी आज मतगणना से जुड़े जो अन्य कर्मचारी हैं उन सभी को प्रशिक्षण दिया गया पश्चिम बर्धमान जिला शासक के निर्देशानुसार आज ईवीएम ले जाने वाले कर्मचारीयों रिपोर्ट लिखने वालों स्ट्रांग रूम में रहने वालों को प्रशिक्षण दिया गया कहा जा सकता है कि 4 जून को मतगणना से पहले जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी में कोई कमी नहीं रखी जा रही है












