रक्तदान के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान के लिए बरनवाल महिला समिति को मिला कार्ल लैंडस्टाईनर पुरस्कार:
1 min read


आसनसोल :बर्नपुर सोशल वेलफेयर कमिटी वोलेंटरी ब्लड डोनर्स के 41वे स्थापना दिवस के अवसर पर आज रवींद्र भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के कर्णधार तथा रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी पश्चिम बर्धमान ज़िले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ड युनुस आसनसोल जिला अस्पताल के अधीक्षक ड निखिल चंद्र दास आसनसोल नगर निगम के एमएमआइसी गुरुदास चैटर्जी विशिष्ट अधिवक्ता अमिताभ मुखर्जी महावीर स्थान मंदिर के अरुण शर्मा आसनसोल दक्षिण थाने के प्रभारी कौशिक कुंडू उद्योगपति तथा समाजसेवी पवन गुटगुटिया एच एन मिश्र सिटी केबल के कर्णधार जोयदीप मुखर्जी पार्षद मौसूमी बासु सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। उपस्थित सभी अतिथियों ने रक्तदान के प्रति प्रवीर धर के लगातार योगदान की तारीफ की और जिस लगन के साथ वह पिछले 41 सालों से यह कार्य कर रहे हैं उसकी सराहना की। इस कार्यक्रम के साथ ही यहां आयोजित रक्तदान शिविर रक्तदाताओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया । वही आज इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्वेच्छासेवी संस्थाओं को कार्ल लैंडस्टेनर सम्मान से सम्मानित किया गया यह सभी संस्थाएं रक्तदान से जुड़ी हुई हैं इनको आज इस बेहद प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें बरनवाल महिला समिति को भी रक्तदान के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बरनवाल महिला समिति की तरफ से शीला बरनवाल सहित बरनवाल महिला समिति की कई सदस्याएं उपस्थित थीं। आपको बता दें कि बरनवाल महिला समिति की तरफ से विभिन्न सामाजिक कार्य किए जाते हैं इनमें रक्तदान शिविर आयोजित करना एक प्रमुख कार्य है। आज संगठन के इसी योगदान को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शीला बरनवाल ने कहा कि आज का यह सम्मान उनके संगठन के लिए बहुत प्रतिष्ठा का विषय है उन्होंने कहा कि उनका संगठन हमेशा अपने सभी सदस्यों के सहयोग से सामाजिक कार्य करता रहता है इसमें रक्तदान शिविर का आयोजन एक प्रमुख कार्य है और आज उनको जो यह सम्मान मिला है उसे आने वाले समय में इस दिशा में और व्यापक प्रयास करने की प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर बरनवाल महिला समिति की तरफ से हुए बरनवाल महिला समिति संरक्षिका शीला बरनवाल अध्यक्ष सुनीता बरनवाल रेणु बरनवाल उपाध्यक्ष बबीता बरनवाल सचिव रिंकी बरनवाल पुष्पा बरनवाल रीता बरनवाल बेबी बरनवाल सुशीला उषा निभा पूनम नीतू शोभा सरिता राजकुमारी सुजाता रंजू सुनीता बिंदू रीना सुनैना सोनी आरती सुषमा अर्चना आदि उपस्थित थीं।












