shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

दिशा मे दलालों ने एक यौनकर्मी को पीटा जान से मरने की भी दी धमकी, थाने मे शिकायत:

1 min read

कुलटी :कुलटी विधानसभा के नियामतपुर पुलिस फांड़ी अंतर्गत दिशा यौनपल्ली मे दलाल चक्र ख़त्म होने का नाम नही ले रहा है, अबतक तो देखा जा रहा था की दलाल वहाँ मौज मस्ती के लिए जाने वाले कस्टमरों को ही अपना निशाना बनाते थे, उनको कम पैसों मे कम उम्र की यौनकर्मियों के साथ मौज मस्ती के बहाने ले जाते थे, जिसके बाद उनसे जबरन पैसों की छिनतई कर लेते थे, नही देने पर उनके साथ मार पीट करते थे, ऐसे मे कई कस्टमर तो अपनी लोक लाज के डर से दलालों के अत्याचार का शिकार हो जाने के बाद खामोश रहने मे ही अपनी भलाई समझते थे और कभी दिशा नही जाने का प्रण भी ले लेते थे, इनमे से कुछ ऐसे भी कस्टमर थे जिन्होने दलालों के अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाया जिस आवाज के तहत पुलिस ने दलालों के खिलाफ कार्रवाई भी की पर दिशा यौनपल्ली से दलाल चक्र ख़त्म नही हुआ, ऐसे मे दिशा की एक यौनकर्मी नियामतपुर पुलिस फाड़ी पहुँची जहाँ उसने कुछ दलालों द्वारा उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया, पीड़िता ने यह शिकायत की है की पहले तो एक दलाल ने उसको उसके साथ रहने और उसके साथ सम्बन्ध बनाने का दबाव डाला यह धमकी देते हुए की अगर वह ऐसा नही करती है तो वह उसको दिशा मे रहने नही देंगे, जब पीड़िता ने दलाल के द्वारा दिए गए प्रस्ताव का विरोध किया तो दलालों के एक दल ने दिशा तीन नंबर गेट के पास उसको घेर कर बेरहमी से पिटाई कर दी और उसे यह धमकी भी दी है की अगर वह दिशा आती है तो वह उसको जान से मार देंगे, दलालों के द्वारा दिए गए धमकी से डरी सहमी पीड़िता ने नियामतपुर पुलिस फाड़ी मे दलालों द्वारा की गई उसके साथ मारपीट और अत्याचार की शिकायत करते हुए खुद की जान बचाने के लिए गुहार लगाई है, वहीं पुलिस पीड़िता की शिकायत पर पीड़िता के साथ मारपीट करने वालों व उसको जान से मारने की धमकी देने वाले दलालों को धर दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है, बताया जा रहा है की दिशा मे ऐसी कई यौनकर्मी युवतियाँ हैं जो बाहर से आकर वहाँ काम कर रही हैं, जिनके साथ भी दलाल कुछ इस तरह का ही बर्ताव करते हैं और उनको डरा धमका कर उनके साथ रिश्ता तो कायम करते ही हैं साथ मे उनकी मेहनत की कमाई से जबरन अपना हिस्सा भी लेते हैं, ऐसे मे पीड़ित यौनकर्मी दिशा स्थित दुर्बार कार्यालय दलालों के खिलाफ शिकायत लेकर पहुँचती हैं, पर उनकी शिकायत पर दुर्बार द्वारा कोई ठोस कदम नही उठाने पर पीड़ित यौनकर्मी दलालों के कहर का हर रोज मार झेल रही हैं, जिसमे दिशा मे स्थित दुकानदार दलालों का भरपूर सहयोग करते ही हैं साथ मे इलाके के कुछ नेता भी उनका सहयोग कर रहे हैं जिससे दलालों का दिन प्रतिदिन मनोबल बढ़ता जा रहा है और यह मंडी अब धीरे -धीरे अपना अस्तित्व खोती जा रही है, विभिन्न राज्यों से मौज मस्ती के लिए आने वाले कस्टमर भी अब नदारद होते जा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page