shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

चक्रवाती तूफान रीमेल को देखते हुए आसनसोल चेंबर आफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने आसनसोल के व्यापारियों से अपने सामानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का किया अनुरोध:

1 min read

आसनसोल : चक्रवाती तूफान रीमेल के आज रात तक बांग्लादेश और भारत सीमा पर भुतल से टकराने की आशंका है। इस वजह से समुद्र से सटे भारतीय क्षेत्रों में भारी नुकसान की आशंका है। प्रशासन की तरफ से पहले से ही समुद्र से सटे इलाकों के लोगों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है मछुआरों को समुद्र में जाने की मनाही कर दी गई है और दीघा मंदारमनी जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का समुद्र के किनारे जाने पर रोक लगा दी गई है कहा जा सकता है कि इन स्थानों पर प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट पर है लेकिन मौसम विभाग की अगर मानें तो इस चक्रवाती तूफान के प्रभाव से दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है मौसम विभाग का कहना है के कल पश्चिम बर्धमान जिले में भी भारी बारिश होने की आशंका है ऐसे में आसनसोल के निवासी भी आशंकित है खासकर आसनसोल बाजार तथा उसके निकटवर्ती इलाकों के निवासी और खासकर व्यापारी बेहद आशंकित है। इसे देखते हुए आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने आसनसोल बाजार के व्यापारियों से अनुरोध किया है इस भारी बारिश की आशंका को देखते हुए वह अपने आप को और अपने सामानों को सुरक्षित रखने के लिए तत्पर हो जाएं।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से तो हर संभव सहयोग की आशा है ही लेकिन व्यापारियों को खुद भी सावधान रहने की आवश्यकता है इसलिए उन्होंने सभी व्यापारियों से यह अनुरोध किया।
दरअसल कुछ साल पहले आसनसोल में भारी बारिश हुई थी तब आसनसोल बाजार के एक बड़े हिस्से के व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ था आसनसोल बाजार के व्यापारी उस भयावह स्थिति को अभी तक भूले नहीं है। यही वजह है कि जब भी इस तरह का कोई चक्रवाती तूफान आता है जिससे भारी बारिश की आशंका रहती है आसनसोल बाजार के व्यापारी आतंकित हो जाते हैं उनकी इसी आशंका को देखते हुए आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने आसनसोल के व्यापारियों से यह अनुरोध किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page