shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

हीरापुर थाने के खिलाफ लगा सड़क हादसे के आरोपी को बचाने की कोशिश करने का आरोप:

1 min read

बर्नपुर :हीरापुर थाने के खिलाफ आज कुछ लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया नौबत धक्का मुक्की तक पहुंच गई घटना के बारे में आकाश वर्मा नामक एक युवक ने बताया कि पिछले 14 तारीख को उनके चाचा शशि वर्मा रोज की तरह साइकिल से अपने काम पर जा रहे थे उनके चाचा दिहाड़ी मजदूर थे जो पेंटिंग आदि करके किसी तरह अपना परिवार का पालन पोषण करते थे 14 तारीख सुबह 7:30 बजे के आसपास एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने उनको जोरदार टक्कर मारी उस युवक ने सिर्फ उनके चाचा जी को नहीं दो और लोगों को भी मोटरसाइकिल से टक्कर मारी उनके चाचा जी को इतनी जोर से टक्कर मारी गई थी कि उनका सर फट गया था आनन फानन में उनको बर्नपुर अस्पताल ले जाया गया आकाश का आरोप था कि जब उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करने की बात कही तो हीरापुर थाने के अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया आकाश वर्मा ने बताया कि बर्नपुर अस्पताल के कर्मचारियों ने आरोपी युवक को मौके से भागने में मदद की आज उनके चाचा की मौत हो गई इसी के खिलाफ आज उन लोगों ने हीरापुर थाने के सामने जोरदार प्रदर्शन किया आकाश का कहना था कि वह आरोपी युवक को ठीक से नहीं पहचानते लेकिन इतना जानते हैं कि वह सेल आईएसपी के किसी कर्मचारी का बेटा है और काफी रसूखदार है यही वजह है कि पुलिस उसे बचाने की कोशिश कर रही है आकाश का कहना था कि जब उन्होंने हीरापुर थाने के अधिकारियों को उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए कहा तो उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया और जब मुआवजे की बात की गई तो पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुआवजे की बात पुलिस से की जाए मृतक के परिजनों की अब एक ही मांग है कि जिस पुलिस अधिकारी ने लिखित शिकायत दर्ज करने से इनकार किया और आरोपी को बचाने की कोशिश की उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए और उस आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाए इतना ही नहीं उन्होंने उस आरोपी युवक के पिता को भी गिरफ्तार करने की मांग की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page