रेलवे ब्रिज पर ड्यूटी के दौरान एक रेलवे कर्मचारी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत:
1 min read
कुल्टी :सीतारामपुर कुल्टी के बीच रेलवे के तीन नंबर ब्रिज पर निताई पद सेन नामक एक रेलवे कर्मचारि ड्यूटी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि तभी एक माल गाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। श्रमिक संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि रेलवे अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के साथ बेहद खराब आचरण किया जाता है यहां तक की काम के दौरान उन्हें गाली भी दी जाती है। इस घटना में भी नियमों का पालन नहीं किया गया और ज्वाइंट नोट बनाए बिना ही शव को आसनसोल के मंडल रेलवे अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी यहां पंहुचे। कर्मचारियों की तरफ से इन अधिकारियों के समक्ष अपनी परेशानी बताई गई। डीआरएम ने आश्वासन दिया की भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे












