बड़ी संख्या में हाकर संगठन के जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक के नेतृत्व में हुए फिर से आईएनटीटीयूसी में शामिल:
1 min read
आसनसोल :कल करीब डेढ़ सौ हाकरों ने फिर से तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आई एन टी टी यू सी का झंडा थाम लिया। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक ने इन सभी को पार्टी का झंडा थमाया और इनका संगठन में स्वागत किया। इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए अभिजीत घटक ने कहा कि कुछ दिनों पहले इन हाकरो को भाजपा द्वारा गलत समझाकर भाजपा में शामिल करवाया गया था उनको झूठे वादे किए गए थे लेकिन बहुत जल्द इन्हे भाजपा के झूठे वादों की सच्चाई समझ आ गई। उनको यह समझ आ गई की उनके जीवन में जो परेशानियां हैं वह भाजपा सरकार की नीतियों की वजह से ही हैं। ऐसे में भाजपा द्वारा उन समस्याओं को दूर करने की बात करना बिल्कुल झूठ है इस वजह से यह लोग आज फिर से तृणमूल कांग्रेस के श्रमिक संगठन आई एन टी टी यू सी में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि दरअसल सभी को यह बात पता है कि अगर पूरे देश मे गरीबों के लिए कोई सोचती हैं तो वह ममता बनर्जी हैं इसी लिए उन्होंने आज यह फैसला लिया












