कोर्ट के आदेश से लगी आसनसोल चैंबर के चुनाव की प्रक्रिया पर रोक:
1 min read
आसनसोल :हाल ही में आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव की तारीखों की घोषणा हुई थी। 21 मई से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी। लेकिन आज दोपहर अदालत के एक नोटिस के कारण इस पूरे चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई। दरअसल पिछले चैंबर चुनाव में प्रतिद्वंदिता करने वाले गौरी शंकर अग्रवाल ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। इनका कहना था कि उनको बिना बताए उनका नाम आसनसोल चैंबर के सदस्यों की सूची से हटा दिया गया है। इससे वह बेहद अपमानित हुए हैं । इसी के खिलाफ उन्होंने अदालत के केस किया और आज अदालत की तरफ से चुनाव अधिकारी जगदीश केडिया को नोटिस जारी किया गया की फिलहाल आसनसोल चैंबर के चुनाव की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई। 20 जून को चैंबर को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। जगदीश केडिया ने कहा कि उनको कोर्ट का नोटिस मिला है और अदालत के आदेश का पालन किया जाएगा । वहीं गौरी शंकर अग्रवाल का कहना है कि जिस तरह से उनको बिना बताए उनका नाम आसनसोल चैंबर के सदस्यों की सूची से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनको यह जान ने का पूरा अधिकार है कि उनका नाम क्यूं हटाया गया












