भाजपा महिला कार्यकर्ता की हत्या के बाद नंदीग्राम में व्यापक तनाव:
1 min read

नंदीग्राम :नंदीग्राम के सोना चुड़ा इलाके में एक महिला भाजपा कार्यकर्ता की हत्या हत्या के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने इलाके में टायर जलाकर रोड जाम कर दिया और व्यापक हंगामा मचाया गया आपको बता दें कि सोना चुड़ा इलाके में एक महिला भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की गई और एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है भाजपा द्वारा इसके लिए सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है इनका आरोप है कि कल अभिषेक बनर्जी द्वारा नंदीग्राम में जो सभा की गई थी वहां पर उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं को उकसाया था जिसके बाद यह घटना हुई है घटना की जानकारी पाकर शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम थाना पहुंचे और उन्होंने वहां के पुलिस अधिकारियों के साथ बहस की इनका कहना है कि पुलिस टीएमसी के आरोपी नेताओं को गिरफ्तार नहीं कर रही है उन्होंने कहा कि जिस टीएमसी नेता पर आरोप है कि उसके नेतृत्व में यह सारा काम हुआ है उसने नंदीग्राम थाने के आईसी के साथ बैठक की है इसके बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया गया भाजपा के नेता प्रतिपक्ष का सीधा आरोप है कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी द्वारा उकसाए जाने के बाद भाजपा महिला कार्यकर्ता की हत्या की गई है और एक और भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है हालांकि इस बारे में जब हमने टीएमसी के एक नेता से बात की तो उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की जो मौत हुई है वह दुर्भाग्य जनक है लेकिन यह भाजपा के अंदरूनी कलह का नतीजा है इससे टीएमसी का कोई लेना देना नहीं है ।













