नियामतपुर में खत्म हुई मुटिया मजदूरों की हड़ताल:
1 min read
कुल्टी :नियामतपुर मार्केट में मुटिया मजदूरों द्वारा पिछले कुछ दिनों से हड़ताल किया गया था जिससे वहां के व्यापारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था उनकी कई मांगे थीं जिनके समर्थन में मुटिया मजदूरों ने लोडिंग अनलोडिंग का काम बंद कर दिया था इससे व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था आज वहां पर स्थानीय थाना तथा विभिन्न राजनीतिक नेताओं और श्रमिक नेताओं की मध्यस्थता से बातचीत हुई और आखिरकार मुटिया मजदूरों की हड़ताल समाप्त हो गई बताया जा रहा है कि पुलिस की मध्यस्थता से आज शाम एक बैठक होगी जिसमें व्यापारी और मुटिया मजदूरों के बीच बातचीत होगी। इस बारे में स्थानीय टीएमसी नेता चंदन आचार्य ने कहा कि मुटिया मजदूरों की कुछ मांग थी जिनके समर्थन में उन्होंने हड़ताल किया था पश्चिम वर्धमान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती तथा जिला आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष अभिजीत घटक के निर्देश पर आज यह हड़ताल खत्म हुई उन्होंने बताया कि अभी तक यहां पर मुटिया मजदूरों को लेकर आई एन टी टी यू सी का कोई संगठन नहीं था कहा जा सकता है कि आज से इसकी नींव पड़ गई। उन्होंने बताया कि शाम को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में एक बैठक होगी जिससे इस समस्या का स्थाई समाधान निकाला जाएगा












